छपरा जिला का हर गाँव। अपने शहर/गाँव के हर खबर के लिये छपरा न्यूज के फेसबूक ग्रुप मे शामील जरूर हो जायें।

Advertise

Breaking news

बुधवार, 27 मई 2020

NERMC/छपरा जं0 ने गीता सुख फाउंडेशन को उपलब्ध कराया राशन! 

 छपरा जं0 :- पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन की ओर से  गीता सुख फाउंडेशन को मेन्स कांग्रेस पदाधिकारी ने सुखा राशन गुरुवार को उपलब्ध कराया गया। यूनियन के पदाधिकारी प्यारे लाल महतो ने बताया कि गीता सुख फ़ाउंडेशन की ओर से शहर के जरूरतमंद, कमज़ोर व असहाय भूखे लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है। इस कार्य में सहयोग करने का यूनियन ने निर्णय लिया था। इसके तहत यूनियन की ओर से राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से लॉक डाउन की अवधि में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सहयोग लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य संगठनों को भी सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर चंद्रकांत शर्मा, अभिनव गौरव, मिथुन रायपुत्रा, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार ,शशि प्रियदर्शी ,सोहेल अंसारी, नन्दलाल सिंह, मुन्ना कुमार राय, आदि ने भाग लिया।

Pages